साल का आखिरी और तीसरा सूर्य ग्रहण आज पड़ेगा जो कि आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। ये सूर्य ग्रहण धरती के उत्तरी गोलार्द्ध में दिखाई देगा यानी कि भारत के लोग इस सूर्य ग्रहण का दीदार नहीं कर पाएंगे।टाइम एंड डेट डॉट कॉम वेबसाइट के मुताबिक, आज भारतीय समयानुसार आज दोपहर 01 बजकर 32 मिनट 08 सेकेंड बजे से आंशिक सूर्य ग्रहण शुरू होगा। दोपहर करीब 03 बजकर 16 मिनट और 24 सेकेंड पर यह मैक्सिमम होगा और शाम 5 बजे यह समाप्त हो जाएगा।
विस्तार से पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक-
राहुल गांधी का जयपुर दौरा, आज राजस्थान में फूंकेंगे कांग्रेस का चुनावी बिगुल
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज जयपुर के दौरे पर आयेंगे और राजस्थान में पार्टी के चुनाव अभियान की औपचारिक शुरुआत करेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार राहुल गांधी यहां रामलीला मैदान में राज्यभर से आए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकताओं को सम्बोधित करेंगे। गांधी जयपुर हवाई अड्डे से रामलीला मैदान तक एक विशेष बस से पहुंचेंगे।
विस्तार से पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक-
केरल के आधे हिस्से में भीषण बाढ़ से सब लबालब, 29 लोगों की मौत, 54,000 से ज्यादा लोग बेघर
केरला के कोच्चि के इरनाकुलम जिले में बाढ़ का कहर शुक्रवार को भी जारी है। प्रदेश में बारिश और बाढ़ के कारण अबतक 29 लोगों की जान जा चुकी है। इडुक्की जलाशय के चौथे दरवाजे को खोलने के बाद पेरियार नदी का जलस्तर इतना बढ़ गया है कि इरनाकुलम जिला लगभग डूब गया है। इसी वजह से अधिकारियों ने स्कूल और दफ्तर बंद करने के आदेश दिए हैं। जलस्तर बढ़ने की वजह से कोच्चि एयरपोर्ट के डूबने की आशंका भी जताई जा रही है।
विस्तार से पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक-
आज एनआरसी मसौदे के खिलाफ टीएमसी निकालेगी रैलियां तो अमित शाह करेंगे जनसभा
सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस असम में एनआरसी के मसौदे के प्रकाशन के विरोध में शनिवार को पूरे राज्य में रैलियां निकालेगी। हालांकि राजधानी कोलकाता में यह आयोजन नहीं होगा क्योंकि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को ही कोलकाता में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
विस्तार से पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक-
ENGvIND: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत की पहली पारी 107 पर सिमटी, एंडरसन ने झटके 5 विकेट
टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे लार्ड्स टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया है। टीम इंडिया की पहली पारी 35.2 ओवर में 107 रन पर आलआउट हो गई। टीम इंडिया की तरफ से सबसे ज्यादा आर अश्विन ने 29 रन बनाए। वहीं, इंग्लैंड की तरफ से जेम्स एंडरसन ने 13.2 ओवरों में 20 रन देकर सबसे ज्यादा 5 विकेट झटके। 8.3 ओवरों में 3 विकेट पर 15 रन से आगे खेलते हुए विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे की जोड़ी ने टीम इंडिया के स्कोर 49 रन तक पहुंचाया।
विस्तार से पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक-