फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 अगस्त की पांच बड़ी खबरें एक क्लिक में

Sat, 20 Aug 2016 05:05 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : Getty Images
विज्ञापन
#साक्षी के बाद अब सिंधू की बारी; मिलेंगे BMW कार, 4 करोड़ और जमीन
विज्ञापन


#मोदी का सबसे महंगा सूट गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल

#राजीव के बयान वाले ट्वीट पर कांग्रेस की सफाई, हैक हुआ था ट्विटर हैंडल

#यूपी में बाढ़ का कहर: रिहंद बांध के खुले पांच गेट, 11 की मौत

#दो दिन पहले ही नाम काटा था और अब सिंधू को चुन लिया खेल रत्न! 


पीवी सिंधू पर हुई पैसों की बारिश, कैश के साथ मिली जमीन और BMW भी
रियो ओलंपिक के 12वें दिन भारत के लिए कांस्य पदक जीतकर पदक तालिका में देश का नाम शामिल कराने वाली पहलवान साक्षी मलिक पर हुई इनामों की बारिश के बाद अब बारी रजत पदक विजेता पीवी सिंधू की है।

मोदी का सबसे महंगा सूट गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल
पीएम मोदी के जिस सूट पर सबसे ज्यादा हंगामा हुआ था, उसके नाम अब विश्व रिकॉर्ड दर्ज हो चुका है। 26 जनवरी 2015 के  मौके पर मोदी ने इस सूट को पहना था। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने सबसे ज्यादा महंगे बिकने वाले सूट के तौर पर इसका नाम दर्ज किया है। मोदी के इस सूट को पहनने के बाद खूब हल्ला मचा था। इस मौके पर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा भारत आए थे और गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि थे।
विज्ञापन


राजीव के बयान वाले ट्वीट पर कांग्रेस की सफाई, हैक हुआ था ट्विटर हैंडल
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर पश्चिम बंगाल कांग्रेस के एक ट्वीट ने विवाद खड़ा कर दिया है। कांग्रेस के इस ट्वीट में राजीव गांधी के विवाद बयान 'जब पेड़ गिरता है, तो धरती हिलती है' को ट्वीट किया गया। मामले पर सफाई देते हुए पश्चिम बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस का ट्विटर हैंडल हैक हो गया था। ऐसा राजनीतिक साजिश के तहत किया गया है। पार्टी इस बारे में पुलिस में शिकायत दर्ज कराएगी। 
विज्ञापन


यूपी में बाढ़ का कहर: रिहंद बांध के खुले पांच गेट, 11 की मौत
यूपी के कई इलाकों में पिछले दो दिनों से जारी भारी बारिश की वजह से रिहंद बांध के गेट खोल दिए गए हैं। इसकी वजह से आसपास के इलाकों के कई कच्चे मकान गिर गए जिसमें कई लोगों की मौत हो गई। सोनभद्र में भारी बारिश की वजह से शुक्रवार को रिहंद बांध के पांच दरवाजे खोल दिए गए थे। 

दो दिन पहले ही नाम काटा था और अब सिंधू को चुन लिया खेल रत्न!
इसे कहते हैं दिन का बदलना। दो दिन पहले ही खेल रत्न के लिए पीवी सिंधू के नाम पर सहमति नहीं बन सकी, लेकिन अब उनके नाम की सिफारिश कर दी गई है।
रियो ओलंपिक के फाइनल में पहुंचकर रजत पदक जीतने वाली शटलर पीवी सिंधू को देश के सर्वोच्च खेल सम्मान खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें