पीएम मोदी के जिस सूट पर सबसे ज्यादा हंगामा हुआ था, उसके नाम अब विश्व रिकॉर्ड दर्ज हो चुका है। 26 जनवरी 2015 के मौके पर मोदी ने इस सूट को पहना था। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने सबसे ज्यादा महंगे बिकने वाले सूट के तौर पर इसका नाम दर्ज किया है।
मोदी के इस सूट को पहनने के बाद खूब हल्ला मचा था। इस मौके पर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा भारत आए थे और गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि थे।
विपक्षी दलों ने मोदी की यह कहकर आलोचना की थी कि जिस देश में इतनी गरीबी है, वहां का प्रधानमंत्री करोड़ों की कीमत का सूट कैसे पहन सकता है।
#ModiSuit sold at auction for Rs. 43,131,311 enters Guinness World Records for being the most expensive suit sold pic.twitter.com/K8eOnLIM0p
— ANI (@ANI_news) August 20, 2016
फरवरी 2015 में गुजरात के हीरा कारोबारी हितेश लालजीभाई पटेल ने साढ़े चार करोड़ रुपए में सूट को नीलामी में खरीद लिया था। वहीं, सरकार ने सूट की बिक्री से मिली रकम को स्वच्छ गंगा अभियान में खर्च करने की बात कही थी।
सूट पर सुनहरे अक्षरों में पीएम मोदी का पूरा नाम लिखा गया था।