फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात चुनाव के लिए बीजेपी का नया प्लान, पीएम करेंगे 50 जनसभा

Fri, 27 Oct 2017 01:05 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
विज्ञापन
गुजरात विधानसभा चुनाव बीजेपी के लिए नाक का सवाल बन गया है। प्रदेश में पार्टी की ओर से कोई दूसरा बड़ा चेहरा न होने के कारण बीजेपी एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दांव लगाने जा रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि दिसंबर में होने वाले चुनाव से पहले पीएम मोदी राज्य के अलग-अलग हिस्सों में लगभग 50 जनसभाएं करेंगे। 
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी दक्षिण गुजरात, सौराष्ट्र, कच्छ और मध्य गुजरात में लगभग 50 से 70 जनसभा करेंगे। बताया जा रहा है कि 10 नवंबर के बाद पीएम मोदी पूरी तैयारी के साथ राज्य में कैपेनिंग करेंगे। जिसमें वह दो से तीन जनसभा राज्य के अलग-अलग हिस्सों में करेंगे। 

गौरतलब है कि इस साल जनवरी से अब तक पीएम अपने गृह राज्य 10 बार जा चुके हैं। 2014 में नरेंद्र मोदी के पीएम बनने के बाद से ही राज्य में कोई बड़ा चेहरा नहीं है, जिसके सहारे बीजेपी इस चुनावी दंगल में उतर सके। वहीं कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुजरात चुनाव को देखते हुए लगातार अपनी सक्रियता बनाए रखी है। 
विज्ञापन


पढ़ें: प्रथम चरण में सौराष्ट्र लेगा बीजेपी की अग्नि परीक्षा

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक बीजेपी ने पहले पीएम की 15-18 रैलियों का प्लान तैयार किया था, लेकिन राहुल गांधी की सक्रियता को देखते हुए पार्टी ने पीएम से 50 जनसभाएं करने का अनुरोध किया है। सूत्र ने बताया कि पीएम अपनी जनसभाओं के लिए 'सोशल मीडिया टाउन हाल" का इस्तेमाल कर सकते हैं। जिसके लिए बीजेपी की सोशल मीडिया टीम प्लान बनाने में लगी हुई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें