फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीटेक के बाद छात्र सीधे कर सकेंगे पीएचडी!

Mon, 22 Aug 2016 02:54 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
students
विज्ञापन
शोध को बेहतर बनाने की दिशा में सरकार ने एक और योजना बनाई है। सरकार इंजीनियरिंग के छात्रों को शोध के लिए प्रोत्साहित करेगी और इसके लिए 'प्रधानमंत्री रिसर्च फेलोशिप' योजना शुरू करने पर विचार कर रही है।  
विज्ञापन


मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है, 'इंजीनियरिंग के प्रतिभाशाली छात्रों को रिसर्च के लिए प्रोत्साहित करना बहुत जरूरी है।' एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, 'आईआईटी मुंबई के पूर्व निदेशक और प्रमुख वैज्ञानिक अनिल काकोदकर की अध्यक्षता में एक कमिटी ने भी सिफारिश की थी कि आईआईटी एवं एनआईटी के तीसरे साल के छात्रों को पीएचडी कार्यक्रम में दाखिला देना चाहिए।'
विज्ञापन

पहले 1000 छात्रों का होगा चयन

प्रद्यौगिकी संस्थान
सूत्रों का कहना है, 'सरकार भी यह महसूस कर रही है कि देश की उत्पादकता और स्तर को बेहतर करने के लिए जरूरी है कि इनोवेशन पर जोर दिया जाए। ऐसा करने के लिए गुणवत्तापूर्व शोध आवश्यक होगा।'

इसे ध्यान में रखते हुए, मानव संसाधन विकास मंत्रालय अगले एकेडमिक सेशन से 1,000 छात्रों के लिए 'पीएम रिसर्च फेलोशिप' के लिए चुन सकता है। इस तरह आईआईटी या एनआईटी के छात्र बीटेक फाइनल इयर के ठीक बाद पीएचडी के लिए रजिस्टर करा सकेंगे। यानी  बीटेक चौथे साल के छात्र फेलोशिप के पात्र माने जाएंगे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें