पीएम मोदी कैबिनेट में शामिल हुए नए मंत्रियों को अभी भी आशियाना नहीं मिला है। दिल्ली के लुटियंस में बंगले को लेकर लगभग सभी मंत्री खासा उत्साहित रहते हैं। इसी चक्कर में मोदी सरकार के 19 नए मंत्रियों में से आधे बंगले के इंतजार में लाइन में लगे हैं। दिल्ली के लुटियंस जोन में बंगले के इंतजार में एमजे अकबर और रामदास अठावले भी शामिल हैं।
दरअसल मंत्रियों को बंगला न मिलने के पीछे का कारण शहरी विकास मंत्रालय के पास कोई भी बंगला खाली न होना बताया जा रहा है। दरअसल जो बंगले मंत्रियों को दिए जाते हैं वो टाइप-7 होते हैं। इनमें से सभी 150 बंगले फिलहाल किसी न किसी के कब्जे में हैं। माना जा रहा है कि इनमें से दो बंगले जल्द खाली हो सकते हैं।