फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की नई पहल रोकेगी ट्रेन हादसे, इंजन में लगेंगे कैमरे

Wed, 31 May 2017 12:06 PM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
विज्ञापन
विज्ञापन
रेल हादसों को रोकने के लिए रेल मंत्रालय ने ट्रेन के इंजन में कैमरा लगाने का निर्णय लिया है। इसके अंतर्गत ट्रेन के इंजन में अलार्म सिस्टम के साथ कैमरे में चेहरा पहचानने वाले सॉफ्टवेयर्स भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


इससे रेल दुर्घटना में कमी आएगी क्योंकि ये सॉफ्टवेयर ड्राइवर के सोने पर कंट्रोल रूम को अलर्ट भजेंगे। ये तकनीक डीजल लोकोमोटिव वर्क्स वाराणसी द्वारा विकसित की गई है।

लोको कैब वीडियो एंड वॉइस रिकॉर्डिंग सिस्टम (एलसीवीआर) नाम की इस तकनीक में वीडियो कैमरा, माइक्रोफोन और डिजिटल वीडियो रिकॉर्डिंग का इस्तेमाल किया जाएगा। ये तकनीक दुर्घटना के बाद जांच-पड़ताल में भी काम आ सकेगी। इसके अलावा दुर्घटना का जोखिम मजसूस होने पर फेस रिकगनिशन सॉफ्टवेयर लोको कैब्स और ट्रैफिक कंट्रोल सेंटर को सुरक्षा कार्य मुहैया कराने के लिए अलर्ट भेज देगा। 
विज्ञापन


एलसीवीआर के अलावा, डीजल लोकोमोटिव वर्क्स ने पूरे देश में इंजनों की निगरानी के लिए एक प्रणाली विकसित की है। इससे इंजनों पर निगरानी रखा जा सका सकेगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें