भारत ने पुर्तगाल के पूर्व प्रधानमंत्री एंटोनियो गुटेरेस को संयुक्त राष्ट्र का अगला महासचिव चुने जाने पर बधाई दी है। वह बान की मून की जगह लेंगे। मून को दस वर्ष का कार्यकाल 31 दिसंबर 2016 को समाप्त हो रहा है। उन्होंने जनवरी 2007 में पदभार ग्रहण किया था। संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत सैयद अकबरुद्दीन ने ट्वीट किया, ‘बधाई, शुभकामनाएं। भारत संयुक्त राष्ट्र के अगले महासचिव एंटोनियो मैनुएल डी आलिविएरा गुटेरेस का स्वागत करता है।’ अकबरुद्दीन ने ट्वीट के साथ एक तस्वीर भी साझा की है, जिसमें गुटेरेस भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से हाथ मिला रहे हैं।
इस वर्ष जुलाई में दिल्ली की अपनी यात्रा के दौरान गुटेरेस ने स्वराज से मुलाकात की थी। लगभग 10 वर्षों तक संयुक्त राष्ट्र के शरणार्थी संगठन के प्रमुख रह चुके 67 वर्षीय गुटेरेस औपचारिक चुनाव से पहले सुरक्षा परिषद के चुनाव स्ट्रॉ चुनाव में सबसे प्रबल उम्मीदवार के तौर पर उभरे हैं।
कुल 15 देशों की सुरक्षा परिषद के बुधवार को हुए छठे स्ट्रॉ चुनाव में गुटेरेस को 13 प्रोत्साहित मत मिले। वीटो का अधिकार रखने वाले पांच देशों में से किसी ने भी उनके खिलाफ मतदान नहीं किया। इससे संयुक्त राष्ट्र के नौवें महासचिव के रूप में गुटेरेस का चुना जाना लगभग तय हो गया है।
पुर्तगाल के पूर्व प्रधानमंत्री एंटोनियो गुटेरेस को संयुक्त राष्ट्र का अगला महासचिव
राजदूत सैयद अकबरुद्दीन
- फोटो : twitter
भारत ने पुर्तगाल के पूर्व प्रधानमंत्री एंटोनियो गुटेरेस को संयुक्त राष्ट्र का अगला महासचिव चुने जाने पर बधाई दी है। वह बान की मून की जगह लेंगे। मून को दस वर्ष का कार्यकाल 31 दिसंबर 2016 को समाप्त हो रहा है। उन्होंने जनवरी 2007 में पदभार ग्रहण किया था।
संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत सैयद अकबरुद्दीन ने ट्वीट किया, ‘बधाई, शुभकामनाएं। भारत संयुक्त राष्ट्र के अगले महासचिव एंटोनियो मैनुएल डी आलिविएरा गुटेरेस का स्वागत करता है।’ अकबरुद्दीन ने ट्वीट के साथ एक तस्वीर भी साझा की है, जिसमें गुटेरेस भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से हाथ मिला रहे हैं।