फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: राज्यपाल बोले- तमिलनाडु के स्कूलों की शिक्षा गुणवत्ता राष्ट्रीय औसत से कम, उदयनिधि ने किया पलटवार

Thu, 05 Sep 2024 09:49 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Tamil Nadu: राज्यपाल आर.एन. रवि ने राजभवन में शिक्षक दिवस के मौके पर कहा कि सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर बहुत गिर गया है। छात्र बिना किसी दिक्कत के डिग्री हासिल कर रहे हैं। उन्होंने इसे एक खतरनाक स्थिति करार दिया और कहा कि यह स्थिति देश के लिए चिंता का विषय है। 
विज्ञापन
आरएन रवि - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन.रवि ने बृहस्पतिवार को राज्य के सरकारी स्कूलों की शिक्षा गुणवत्ता को राष्ट्रीय औसत से कम बताया। जिस पर राज्य सरकार ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। 

विज्ञापन


सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर गिर गया: राज्यपाल
रवि ने राजभवन में शिक्षक दिवस के मौके पर कहा कि सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर बहुत गिर गया है। छात्र बिना किसी दिक्कत के डिग्री हासिल कर रहे हैं। उन्होंने इसे एक खतरनाक स्थिति करार दिया और कहा कि यह स्थिति देश के लिए चिंता का विषय है। 

हमारी शिक्षा प्रणाली ने तैयार किए प्रतिभाशाली वैज्ञानिक: उदयनिधि
राज्यपाल की इस टिप्पणी का जवाब देते हुए राज्य के युवा कल्याण और खेल विकास मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने कहा कि तमिलनाडु की शिक्षा प्रणाली ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान  संगठन (इसरो) के लिए चंद्रयान-3 के निदेशक पी. वीरमुथुवेल और पूर्व निदेशक मायलस्वामी अन्नादुरई जैसे प्रतिभाशाली वैज्ञानिकों को तैयार किया है। 
विज्ञापन




'भारत में सबसे अच्छी है तमिलनाडु की शिक्षा प्रणाली'
उदयनिधि ने राज्यपाल का नाम लिए बगैर कहा कि कुछ लोग हमारे शिक्षा पाठ्यक्रम की आलोचना कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि तमिलनाडु की शिक्षा प्रणाली छात्रों को स्वतंत्र सोच की क्षमता प्रदान करती है और यह भारत में सबसे अच्छी है। मंत्री ने कहा कि राज्य में सरकारी स्कूलों में पढ़ाई करने वाले कई लोग डॉक्टर, इंजीनियर और अन्य उच्च पदों पर हैं। मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने छात्रों की भलाई के लिए कई जरूरी पहले शुरू की हैं।  उदयनिधि ने कहा कि ऐसी कोई भी आलोचना हमारे शिक्षकों और छात्रों का अपमान है और केवल झूठी धारणाओं पर आधारित हैं। 

मंत्री ने कहा, वे लोग हमारी शिक्षा पाठ्यक्रम के बारे में झूठी कहानी गढ़ रहे हैं, जो हमारी शिक्षा प्रणाली को पचा नहीं पा रहे है। वे इसकी आलोचना कर रहे हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें