फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WB: 'पार्थ भौमिक गुंडागर्दी को बढ़ावा देने के लिए पैसे बांट रहे', मतदान के दिन अर्जुन सिंह का टीएमसी पर आरोप

Mon, 20 May 2024 08:47 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए भाजपा नेता अर्जुन सिंह ने कहा कि हम शांतिपूर्ण चुनाव कराने का प्रयास करेंगे, लेकिन अगर ऐसा नहीं होता है, तो इसके लिए राज्य सरकार जिम्मेदार होगी।
विज्ञापन
अर्जुन सिंह, पार्थ भौमिक - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में पांचवें चरण के मतदान के दौरान बैरकपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी और टीएमसी उम्मीदवार पार्थ भौमिक को घेरा। उन्होंने टीएमसी उम्मीदवार पर मतदान के दौरान क्षेत्र में गुंडागर्दी को बढ़ावा देने के लिए पैसे बांटने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन


सोमवार को बैरकपुर में मतदान शुरू होने के बाद भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, "यह सब पार्थ भौमिक के इशारे पर  हो रहा है। सभी नियमों का उल्लंघन कर पार्थ भौमिक कल रात पैसे बांटे। वह यह सब गुंडागर्दी को बढ़ावा देने के लिए कर रहे हैं।" मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए भाजपा नेता ने आगे कहा, "हम शांतिपूर्ण चुनाव कराने का प्रयास करेंगे, लेकिन अगर ऐसा नहीं होता है, तो इसके लिए राज्य सरकार जिम्मेदार होगी। यह मेरी जिम्मेदारी नहीं है।"

कई बार पार्टी बदल चुके हैं अर्जुन सिंह
बता दें कि 2019 लोकसभा चुनाव में टीएमसी की तरफ से टिकट न मिलने पर वह भाजपा में शामिल हो गए थे। वह कई बार पार्टी बदल चुके हैं। 2019 में भाजपा उम्मीदवार के तौर पर बैरकपुर सीट से जीत हासिल करने के तीन साल बाद वह फिर से टीएमसी में वापस चले गए। 2024 लोकसभा चुनाव में एक बार फिर टीएमसी ने उन्हें टिकट नहीं दिया, तो वह भाजपा में शामिल हो गए। 2019 लोकसभा चुनाव में बैरकपुर सीट से भाजपा उम्मीदवार के तौर पर अर्जुन सिंह ने 4,72,994 वोट हासिल कर टीएमसी के दिनेश त्रिवेदी को हराया था। 
विज्ञापन


सोमवार को शुरू हुआ पांचवें चरण का मतदान
लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण का मतदान सोमवार को शुरू हो गया। इस चरण में छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर मतदान कराए जा रहे हैं। मतदान सुबह के सात बजे से लेकर शाम के छह बजे तक जारी रहेगा। भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार, ओडिशा विधानसभा की 35 सीटों के लिए भी सोमवार को मतदान शुरू हो गया। 

पांचवें चरण के मतदान में 8.95 करोड़ से अधिक मतदाता आज अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें 4.69 करोड़ पुरुष, 4.26 करोड़ महिलाएं और 5409 थर्ड जेंडर के मतदाता शामिल हैं। इस चरण में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी, पीयूष गोयल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कुल 695 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। 
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें