मृतक के परिवार से मिलना पीएम की जिम्मेदारी: ममता
ममता बनर्जी ने कहा कि मृतक के परिवार वालों से मिलना पीएम की जिम्मेदारी थी। इस घटना में क्लीन चिट देते हुए क्या उन्हें शर्म नहीं आती? यह शर्म की बात है। मैं उनके रवैये की निंदा करती हूं।
आत्मरक्षा के लिए हवा में की फायरिंग- सुरक्षाबल
वहीं सुरक्षाबलों ने कहा कि आत्मरक्षा के लिए हवा में गोलियां चलाई गई। सुरक्षाबलों की ओर से बयान जारी कर कहा गया कि जवानों ने भीड़ हटाने का प्रयास किया। इसी दौरान एक बच्चा वहां गिर गया और घायल हो गया। इसके बाद कुछ असामाजिक तत्वों ने केंद्रीय सुरक्षाबलों के त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) को लेकर जा रहे वाहन पर हमला कर दिया। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि क्यूआरटी ने आत्मरक्षा में कार्रवाई करते हुए हवा में छह राउंड फायरिंग की। सूचना मिलते ही डिप्टी कमांडर रैंक का अधिकारी और सीआईएसएफ यूनिट के प्रभारी मौके पर पहुंचे और भीड़ को शांत कराया।
डीएम और एसपी से मांगी रिपोर्ट
वहीं पश्चिम बंगाल के राज्य निर्वाचन आयोग के सीईओ एरीज आफताब ने बताया कि शीतलकूची गोलीकांड को लेकर डीएम और एसपी से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। साथ ही एक ही निर्वाचन क्षेत्र के बूथ नंबर 285 के बाहर एक शख्स की मौत के मामले में 2 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस पूछताछ कर रही है।