फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: तालाब में मिला टीएमसी कार्यकर्ता का शव, परिजनों ने माकपा समर्थकों पर लगाए गंभीर आरोप

Sun, 08 Jan 2023 04:22 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

पुलिस के मुताबिक, 42 वर्षीय लाल्टू मिद्या शनिवार रात से लापता थे। उनका शव सुबह चंद्रपुर इलाके के चतरा मोल्लापारा में घर के पास एक तालाब में मिला। 
 
विज्ञापन
death demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में रविवार को एक टीएमसी कार्यकर्ता का शव मिला। पुलिस ने बताया कि 42 वर्षीय लाल्टू मिद्या शनिवार रात से लापता थे। उनका शव सुबह चंद्रपुर इलाके के चतरा मोल्लापारा में घर के पास एक तालाब में मिला। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि उन्होंने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मौत के मामले की जांच की जा रही है। मिद्या के परिवार ने आरोप लगाया है कि उन्हें माकपा के समर्थकों ने मार डाला। 
 
वहीं, सैकड़ों टीएमसी समर्थकों ने उनकी मौत के पीछे के लोगों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर अमता-रानीहाटी मार्ग को जाम कर दिया। हावड़ा (मध्य) से टीएमसी विधायक और राज्य मंत्री अरूप रॉय ने कहा, मिद्या इलाके में एक लोकप्रिया नेता थे और माकपा ग्रामीणों के बीच उनके प्रभाव को देखते हुए चिड़चिड़ी हो गई थी। लोग हमारे साथ हैं, उनके (माकपा) साथ नहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
माकपा नेता सुजान चक्रवर्ती ने आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया कि अगर मिद्या की हत्या की गई तो यह टीएमसी के गुटों में झगड़े का नतीजा है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें