पीएम मोदी से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मुलाकात
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक सोशल मीडिया पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि बुधवार को पश्चिमबंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ पीएम मोदी से मुलाकात की। ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर राज्य के लिए धन जारी करने का आग्रह किया है। पीएम मोदी को सौंपे पत्र के मुताबिक, कई केंद्र प्रायोजित योजनाओं और पिछले वर्षों में प्राकृतिक आपदाओं के लंबित दावों के कारण भारत सरकार पर लगभग 1.16 लाख करोड़ रुपये का बकाया है।
प्रधानमंत्री ने हमारी चिंताओं को ध्यान से सुना- ममता बनर्जी
पीएम से मुलाकात पर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि पीएम ने हमारी चिंताओं को ध्यान से सुना है। उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र के अधिकारियों के बीच एक बैठक होनी चाहिए, जिसमें एक निर्णय लिया जाना चाहिए और पश्चिम बंगाल के बकाए के पैसों को जल्द से जल्द दिया जाना चाहिए।