फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुइज़िन्हो फलेरियो: राज्यसभा जाएंगे गोवा के पूर्व सीएम, टीएमसी ने किया नामित 

Sat, 13 Nov 2021 12:46 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी

सार

लुइज़िन्हो फलेरियो सितंबर में कांग्रेस से इस्तीफा देकर टीएमसी में शामिल हुए थे। 
 
विज्ञापन
luizinho faleiro - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोवा के पूर्व सीएम लुइजिन्हो फलेरियो को टीएमसी ने राज्यसभा के लिए नामित किया है। वह सितंबर में कांग्रेस छोड़कर टीएमसी में शामिल हुए थे। उन्होंने अपने तीन सहयोगियों के साथ कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद गोवा 40 सदस्यीय गोवा विधानसभा में कांग्रेस के चार ही विधायक रह गए हैं। 

विज्ञापन


फलेरियो ने इस्तीफे के वक्त टीएमसी का गुणगान करते वक्त कहा था कि सिर्फ ममता बनर्जी ही एक ऐसी नेता हैं जो केंद्र सरकार और भाजपा को चुनौती देने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा था कि वह सड़क पर उतरकर लोगों के लिए लड़ रही हैं। 

गोवा के पूर्व सीएम ने अपना इस्तीफा पत्र के माध्यम से लिखा था। सोनिया गांधी को लिए पत्र में उन्होंने कहा था कि मुझे कांग्रेस पार्टी को कमजोर होने से रोकने और बेहतरी के लिए इसमें बदलाव की बिल्कुल भी उम्मीद नजर नहीं आती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें