फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahua Moitra: सेबी प्रमुख के खिलाफ लोकपाल में शिकायत, तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने लगाया गंभीर आरोप

Fri, 13 Sep 2024 02:37 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उन्होंने तीन पन्ने के पत्र में कहा कि यह मुद्दा राष्ट्रीय हित और करोड़ों निवेशकों के हितों से जुड़ा है, इसलिए मामले की जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने सेबी की अध्यक्ष माधबी पुरी बुच के खिलाफ शुक्रवार को लोकपाल में एक शिकायत दर्ज कराई।  उन्होंने आरोप लगाया कि उन्होंने खुद फायदा पाने के एवज में दूसरों को गलत तरह से लाभ पहुंचाया जिससे राष्ट्रीय हितों को गंभीर खतरा पहुंचा।

विज्ञापन




महुआ ने ‘एक्स’ पर लिखा, 'माधबी पुरी बुच के खिलाफ लोकपाल में मेरी शिकायत इलेक्ट्रॉनिक तरीके से और भौतिक रूप में दाखिल की गई है। लोकपाल को 30 दिन के अंदर इसे प्रारंभिक जांच के लिए सीबीआई या ईडी को भेजना चाहिए और फिर पूरी तरह प्राथमिकी दर्ज कर जांच होनी चाहिए। इसमें शामिल हर एक व्यक्ति को तलब करने और हर कड़ी की जांच की जरूरत है।' उन्होंने तीन पन्ने के पत्र में कहा कि यह मुद्दा राष्ट्रीय हित और करोड़ों निवेशकों के हितों से जुड़ा है, इसलिए मामले की जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




अगस्त में अमेरिकी कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च ने आरोप लगाया था कि उसे संदेह है कि अदाणी समूह के खिलाफ कार्रवाई करने में भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) की अनिच्छा का कारण यह हो सकता है कि इसकी प्रमुख माधबी पुरी बुच की समूह से जुड़े विदेशी कोष में हिस्सेदारी है। इस आरोप को सेबी प्रमुख ने ‘निराधार’ बताया जबकि अदाणी समूह ने कहा कि उसका बुच के साथ कभी कोई वाणिज्यिक संबंध नहीं रहा। तृणमूल कांग्रेस ने पहले मांग की थी कि सेबी अध्यक्ष को निलंबित किया जाए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें