फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोहरी कामयाबी: लगातार दूसरे दिन VL-SRSAM मिसाइल का सफल परीक्षण, रक्षा मंत्री ने नौसेना और डीआरडीओ को दी बधाई

Fri, 13 Sep 2024 02:35 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चांदीपुर (ओडिशा)

सार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वीएल-एसआरएसएएम के लगातार सफल उड़ान परीक्षणों के लिए डीआरडीओ, भारतीय नौसेना और संबंधित टीमों की सराहना की।
विज्ञापन
गातार दूसरे दिन वीएल-एसआरएसएएम का सफल परीक्षण - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा में लगातार दूसरे दिन वर्टिकल लॉन्च शॉर्ट रेंज सरफेस-टू-एयर मिसाइल (वीएल-एसआरएसएएम) का सफल परीक्षण किया गया। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय नौसेना ने ओडिशा के चांदीपुर एकीकृत परीक्षण रेंज (आईटीआर) से वीएल-एसआरएसएएम मिसाइल का लगातार दूसरी बार सफल परीक्षण किया। वर्टिकल लॉन्चर से दागी गई मिसाइल की मदद से तेज गति वाले हवाई लक्ष्य पर सटीक निशाना साधा गया। डीआरडीओ के मुताबिक, परीक्षण के दौरान हथियार प्रणाली वीएल-एसआरएसएएम ने सफलतापूर्वक लक्ष्य को ट्रैक किया और सटीक निशाना साधा।

विज्ञापन


क्या बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह?
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वीएल-एसआरएसएएम के लगातार सफल उड़ान परीक्षणों के लिए डीआरडीओ, भारतीय नौसेना और संबंधित टीमों की सराहना की। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीकों से लैस यह मिसाइल सशस्त्र बलों को और अधिक तकनीकी बढ़ावा देगी।
 

इसके अलावा, रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव और डीआरडीओ के अध्यक्ष ने वीएलएसआरएसएएम प्रणाली की लगातार दूसरे दिन सफलता मिलने पर उड़ान परीक्षणों में शामिल सभी टीमों को बधाई दी।
विज्ञापन




कल भी हुए थे परीक्षण
इससे पहले, गुरुवार को मिसाइल के साथ-साथ चांदीपुर आईटीआर पर प्रॉक्सिमिटी फ्यूज और सीकर सहित रडार, इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल ट्रैकिंग सिस्टम (ईओटीएस) और टेलीमेट्री जैसे अपडेट किए गए हथियार प्रणाली का भी परीक्षण किया गया था। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वीएल-एसआरएसएएम की सफलता पर डीआरडीओ, भारतीय नौसेना और संबंधित टीमों की सराहना की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें