फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिपुरा: तिरंगा फहराने गईं टीएमसी सांसद डोला सेन के काफिले पर हमला, गाड़ियों के शीशे फूटे 

Sun, 15 Aug 2021 06:15 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

डोला सेन ने कहा कि कुछ पार्टी नेताओं के साथ मैं दक्षिण त्रिपुरा के बेलोनिया और सबरूम में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा फहराने गई थी। उस वक्त हमला हमला किया गया। यह सब पुलिस की नजरों के सामने हुआ, लेकिन किसी ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
टीएमसी सांसद डोला सेन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तृणमूल कांग्रेस सांसद डोला सेन के काफिले पर रविवार को कुछ उपद्रवियों ने हमला बोल दिया। हमला उस वक्त किया गया, जब वे स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दक्षिण त्रिपुरा जिले के बेलोनिया टाउन में तिरंगा फहराने जा रही थीं। हमले में उनके काफिले की गाड़ी को काफी नुकसान पहुंचा। गाड़ियों के शीशे भी टूट गए और कुछ लोग घायल भी हुए हैं। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए डोला सेन ने कहा कि कुछ पार्टी नेताओं के साथ मैं दक्षिण त्रिपुरा के बेलोनिया और सबरूम में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा फहराने गई थी। उस वक्त हमला हमला किया गया। यह सब पुलिस की नजरों के सामने हुआ, लेकिन किसी ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

तृणमूल कांग्रेस ने विपक्ष पर साधा निशाना

इससे पहले तृणमूल के वरिष्ठ नेता ब्रात्य बसु ने शनिवार को त्रिपुरा में विपक्षी माकपा पर निशाना साधा था। उन्होंने विपक्षी पार्टी की भाजपा की हिंसक राजनीति का विरोध न करने और पार्टी समर्थकों को सुरक्षा मुहैया न कराने को लेकर आलोचना की थी। उन्होंने वामपंथी समर्थकों से ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी में शामिल होने की अपील की थी।

2018 में भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन की सरकार आने के बाद सत्ता से बाहर होने से पहले 25 साल तक राज्य पर शासन कर चुके माकपा ने इस आरोप से इनकार किया। उन्होंने कहा कि उसके कार्यकर्ता और नेताओं ने भाजपा पार्टी के हमले का सबसे पहले सामना किया है। पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ तृणमूल नेता को उत्तर-पूर्वी राज्य क याद तब आई है, जब यहां 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं।

बता दें कि भाजपा कार्यकर्ताओं के कथित हमले में घायल हुए लोगों सहित तृणमूल के कम से कम 14 नेताओं और कार्यकर्ताओं को 8 अगस्त को कोविड मानदंडों का उल्लंघन करने के आरोप में त्रिपुरा में गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें