तृणमूल कांग्रेस के विधायक शौकत मोल्ला ने जिंबतला पुलिस को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने जीबंतला गांव के रहने वाले कुछ लोगों पर मारने की साजिश करने का आरोप लगाया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
तृणमूल कांग्रेस के विधायक शौकत मोल्ला ने कुछ लोगों पर मारने की साजिश करने का आरोप लगाया है। मौला ने जिबंताला पुलिस को पत्र लिखकर उन्हें सुरक्षा देने की मांग की है। विधायक ने कहा कि उन्हें कभी भी मारा जा सकता है।
विज्ञापन
विधायक शौकत मोल्ला की हत्या की साजिश रचने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके बाद भी उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इसलिए विधायक ने सुरक्षा के लिए जिबंताला थाने की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उन्हें कभी भी मारा जा सकता है। शौकत मोल्ला और कुणाल घोष को हाल ही में तृणमूल दक्षिण 24 परगना जिले के समन्वयक का पद दिया गया है।
पुलिस ने विधायक की हत्या की साजिश करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार किए गए लोगों में अशरफ मुल्ला, मोजफ्फर सरदार और अस्मत शेख को पुलिस ने पकड़ा था। इनमें पूर्व विधानसभा में आईएसएफ उम्मीदवार का चुनावी एजेंट अशरफ मुल्ला कैनिंग भी शामिल था। विधायक ने इन सभी आरोपियों पर कई हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
इस बीच शौकत के समर्थकों ने विधायक की हत्या की साजिश में शामिल लोगों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग को लेकर रविवार सुबह जिबंतला बाजार में धरना दिया। कैनिंग 2 प्रखंड के युवा अध्यक्ष सादिक लस्कर ने कहा कि इलाके के कुख्यात बदमाशों ने पुलिस के स्टीकर वाली कार में विधायक पर हमला करने की योजना बनाई थी। वहीं जिंबतला पुलिस का कहना है कि उन्हें विधायक की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है।