टीएमसी विधायक दास ने कहा, कई नए लोग बांग्लादेश से राज्य में आ रहे हैं। इनमें से कई लोग हिंदू भावनाओं के आधार पर भाजपा को वोट देते हैं। कृपया यह सुनिश्चित करें कि हमारी पार्टी का समर्थन करने वालों को ही मतदाता सूची में जगह मिले।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता शिशिर बाजोरिया ने गुरुवार को कहा उन्होंने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) विधायक खोकोन दास के खिलाफ पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पास शिकायत दर्ज कराई है। बाजोरिया ने उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और जांच की मांग की है।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि यह ऑन-कैमरा स्वीकारोक्ति है जो यह साबित करती है कि एनआरसी पश्चिम बंगाल के लिए महत्वपूर्ण है। टीएमसी अब तक अपने समर्थकों के नाम मतदाता सूची में डालकर और उनका समर्थन नहीं करने वालों के नाम हटाकर चुनाव जीतती रही है।
दरअसल, टीएमसी विधायक दास ने कहा, कई नए लोग बांग्लादेश से राज्य में आ रहे हैं। इनमें से कई लोग हिंदू भावनाओं के आधार पर भाजपा को वोट देते हैं। कृपया यह सुनिश्चित करें कि हमारी पार्टी का समर्थन करने वालों को ही मतदाता सूची में जगह मिले।