फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TMC: कलकत्ता हाई कोर्ट से ममता गुट को बड़ा झटका, फ्रीज बैंक अकाउंट्स को ऑपरेट करने की अंतरिम मंजूरी से इनकार

Mon, 20 Jul 2026 01:22 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी पीटीआई, कोलकाता

सार

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने ईडी की ओर से फ्रीज किए गए तृणमूल कांग्रेस के तीन बैंक खातों के संचालन की अंतरिम अनुमति देने से इनकार कर दिया। 440.42 करोड़ रुपये वाले खातों की जांच कथित अवैध वित्तीय लेनदेन और धन हस्तांतरण को लेकर हो रही है। जांच में विमान और हेलीकॉप्टर खरीद के लिए धन के इस्तेमाल का भी दावा किया गया।

विज्ञापन
ममता बनर्जी, पूर्व मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने सोमवार को तृणमूल कांग्रेस के ममता बनर्जी गुट को झटका दिया है। कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय की ओर से फ्रीज किए गए पार्टी के तीन बैंक खातों को संचालित करने की अंतरिम अनुमति देने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला? 
राज्य पुलिस की ओर से दर्ज की गई एफआईआर के आधार पर तृणमूल कांग्रेस के तीन बैंक खातों को ईडी ने 440.42 करोड़ रुपये की राशि के साथ फ्रीज कर दिया है। यह कार्रवाई पार्टी के कुछ बैंक खातों के माध्यम से कथित बेईमान वित्तीय लेनदेन, अवैध रूप से धन संग्रह और संदिग्ध धन के हस्तांतरण के संबंध में की गई जांच के सिलसिले में की गई है।

ईडी के जांच में क्या मिला?
मामले में पक्षों की दलीलें समाप्त होने के बाद न्यायमूर्ति कृष्णा राव ने 13 जुलाई को प्रार्थना पर अंतरिम आदेश सुरक्षित रख लिया था।अधिकारियों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय की प्रारंभिक जांच में पाया गया कि अप्रैल 2023 और जून 2026 के बीच टीएमसी के बैंक खातों से केयरवेल एविएशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और उसकी संबंधित इकाई को लगभग 160 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए गए थे।
विज्ञापन


कंपनी पर क्या आरोप है?
कंपनी पर आरोप है कि उसने 2023 और 2026 के बीच 82.96 करोड़ रुपये एक अन्य नवगठित इकाई को हस्तांतरित किए। यह पाया गया कि इस इकाई को एक बड़ी राशि हस्तांतरित की गई थी।अधिकारियों ने बताया कि इसमें से 112 करोड़ रुपये का इस्तेमाल एम्ब्रेयर लेगेसी 600 बिजनेस जेट और अगस्तावेस्टलैंड 109एसपी हेलीकॉप्टर खरीदने के लिए किया गया था।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें