फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TMC: गुजरात पुलिस ने टीएमसी नेता साकेत गोखले को फिर किया गिरफ्तार, पीएम मोदी पर टिप्पणी कर आए थे चर्चा में

Fri, 30 Dec 2022 02:28 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, अहमदाबाद

सार

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यहां बताया कि अहमदाबाद साइबर अपराध शाखा ने गोखले को गिरफ्तार किया और उन्हें कानूनी प्रक्रिया के लिए यहां लाया जा रहा है। वह शुक्रवार दोपहर तक यहां पहुंचेंगे।
विज्ञापन
साकेत गोखले - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात पुलिस ने टीएमसी नेता साकेत गोखले को एक बार फिर गिरफ्तार किया है। गुजरात पुलिस ने लोगों द्वारा क्राउड फंडिंग के कथित दुरुपयोग के मामले में तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता साकेत गोखले को बृहस्पतिवार देर शाम को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यहां बताया कि अहमदाबाद साइबर अपराध शाखा ने गोखले को गिरफ्तार किया और उन्हें कानूनी प्रक्रिया के लिए यहां लाया जा रहा है। वह शुक्रवार दोपहर तक यहां पहुंचेंगे। गुजरात पुलिस ने इस महीने तीसरी बार गोखले को गिरफ्तार किया है।

गुजरात पुलिस द्वारा दो बार गिरफ्तार करने पर चर्चा में आए साकेत
इससे पहले तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और ममता बनर्जी के करीबी साकेत गोखले को गुजरात पुलिस द्वारा एक ही दिन में दो बार गिरफ्तार करने पर चर्चा में आए थे। गोखले पर मोरबी हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी के बारे में गलत खबर फैलाने का आरोप लगा था। अक्तूबर में मोरबी शहर में ब्रिज के टूटने के कारण कुल 135 लोगों की मौत हो गई थी जिसमें 55 बच्चे भी शामिल थे। इस दुर्घटना में 100 लोग अकेले मोरबी जिले के रहने वाले थे। इस हादसे के बाद पीएम मोदी हादसे वाली जगह पर पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें