फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलाश विजयवर्गीय से मिले मुकुल रॉय, लगाए जा रहे बीजेपी में शामिल होने के कयास

Tue, 10 Oct 2017 07:20 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कैलाश विजयवर्गीय से मिले मुकुल रॉय - फोटो : ANI
विज्ञापन
तृणमूल कांग्रेस से निकाले जा चुके मुकुल रॉय ने सोमवार को दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और पश्चिम बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय से मुलाकात की। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि रॉय बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। 
विज्ञापन


हालांकि बीजेपी लंबे समय से रॉय पर शारदा स्कैम में शामिल होने का आरोप लगाती आई है। ऐसे में पार्टी में उन्हें जगह देना मुश्किल हो सकता है। बता दें कि मुकुल रॉय और तृणमूल कांग्रेस का रिश्ता बीस साल पुराना था।

गौरतलब है कि बीजेपी 2019 लोकसभा चुनाव की तैयारी में है और वह बंगाल में सीट निकालने की कोशिश कर रही है। इसके लिए बीजेपी को मुकुल रॉय जैसे किसी चेहरे की तलाश है। 
विज्ञापन


पढ़ें- मुकुल रॉय, जिनके लिए मोदी से टकरा गईं थीं ममता, जानिए एक झटके में क्यों हुए बाहर?
17 दिसंबर 1997 को जब  TMC बनी तो मुकुल रॉय ममता बनर्जी के साथ थे। 1990 में जब ममता ने कांग्रेस छोड़ने का फैसला लिया तब भी मुकुल उनके साथ थे। उन दिनों से ही मुकुल बिना किसी संदेह के ममता के खास बन गए।  
विज्ञापन
Delhi: Mukul Roy meets BJP in-charge of West Bengal Kailash Vijayvargiya. pic.twitter.com/w9UqHc3ZCL — ANI (@ANI) October 9, 2017
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें