फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासत: टीएमसी का कांग्रेस पर हमला, कहा- गोवा में भाजपा को हराने के लिए कुछ नहीं किया

Sat, 27 Nov 2021 11:50 PM IST
Jeet Kumar एएनआई, पणजी
विज्ञापन
महुआ मोइत्रा - फोटो : Social Media
विज्ञापन

गोवा में टीएमसी अपने पैर जमाने के लिए पूरी मेहनत कर रही है। आए दिन टीएमसी के बड़े नेता गोवा में दिखाई देते हैं। ममता बनर्जी ने महुआ मोइत्रा को गोवा का प्रभारी बनाया है। भाजपा के खिलाफ तेजी से अभियान चलाने वाली तृणमूल कांग्रेस की गोवा प्रभारी महुआ मोइत्रा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है।

विज्ञापन


महुआ ने कहा कि गोवा में भाजपा का कोई विकल्प नहीं है क्योंकि वे सभी एक साथ मिल कर चल रहे हैं। गोवा में भाजपा को हराने के लिए तो कांग्रेस ने कुछ नहीं किया है। चिदंबरम के एक दिन यहां आने से और सड़क पर चलने से कुछ नहीं होने वाला। 
 
आगे उन्होंने कहा कि टीएमसी एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसने लचीलापन और योगदान दिखाया है। प्रदेश प्रभारी के नाते मैं यहां बैठी हूं, किराए के मकान में हूं, रोज यहां हूं। पी चिदंबरम प्रदेश प्रभारी हैं, वे एक दिन आए, सड़क पर चले और चले गए। कांग्रेस और हमारे बीच यही अंतर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें