वरिष्ठ अधिवक्ता विकास रंजन भट्टाचार्य ने जस्टिस राजशेखर मंथा की पीठ को सूचित किया कि पुलिस सुरक्षा में नामांकन दाखिल करने वाला एक प्रत्याशी की पुलिस के सामने ही गोली मारकर हत्या कर दी गई।
प.बंगाल में पंचायत चुनाव नामांकन के दौरान उम्मीदवारों की सुरक्षा में हुई चूक पर कलकत्ता हाईकोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। कोर्ट ने मामले में राज्य सरकार से रिपोर्ट तलब की है। दूसरी ओर, केंद्रीय बलों की तैनाती के आदेश के खिलाफ ममता ने हाईकोर्ट में समीक्षा याचिका दायर की है।
विज्ञापन
वरिष्ठ अधिवक्ता विकास रंजन भट्टाचार्य ने जस्टिस राजशेखर मंथा की पीठ को सूचित किया कि पुलिस सुरक्षा में नामांकन दाखिल करने वाला एक प्रत्याशी की पुलिस के सामने ही गोली मारकर हत्या कर दी गई। कोर्ट ने कहा कि आदेश के बावजूद पुलिस सुरक्षा देने में नाकाम रही।
पीठ ने राज्य सरकार को आदेश दिया कि वह कोर्ट को रिपोर्ट पेशकर बताए कि उम्मीदवार नामांकन करने में असमर्थ क्यों हुए। हाईकोर्ट ने हालातों को देखते हुए बृहस्पतिवार को समाप्त हुई नामांकन प्रक्रिया को एक दिन और बढ़ा दिया।
विज्ञापन
उधर, नामांकन के दौरान पूरे प्रदेश में हिंसा हुई। अलग-अलग जगह करीब 30 से अधिक झड़पों में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 90 से अधिक लोग घायल हो हुए हैं। भारी मात्रा में हथियार भी बरामद हुए हैं।