फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TMC: टीएमसी सांसदों ने की संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग, पीएम को लिखा पत्र, कहा- ऑपरेशन सिंदूर पर हो चर्चा

Tue, 27 May 2025 04:32 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लोकसभा और राज्यसभा के तृणमूल कांग्रेस सदस्यों की पुराने संसद भवन संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में हुई बैठक के बाद राज्यसभा में पार्टी की उपनेता सागरिका घोष ने कहा कि हम सभी ने प्रधानमंत्री को लिखे एक पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। हमने कहा है कि सांसदों के प्रतिनिधिमंडल के पांच जून को यात्रा से लौटने के बाद संसद का एक विशेष सत्र आयोजित किया जाए।
विज्ञापन
ममता बनर्जी, सीएम, पश्चिम बंगाल और टीएमसी प्रमुख - फोटो : ANIx
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तृणमूल कांग्रेस (टीमएसी) के सांसदों ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की। सांसदों ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर कहा है कि विशेष सत्र में पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर चर्चा कराई जाए। 
विज्ञापन


लोकसभा और राज्यसभा के तृणमूल कांग्रेस सदस्यों की पुराने संसद भवन संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में हुई बैठक के बाद राज्यसभा में पार्टी की उपनेता सागरिका घोष ने कहा कि हम सभी ने प्रधानमंत्री को लिखे एक पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। हमने कहा है कि सांसदों के प्रतिनिधिमंडल के पांच जून को यात्रा से लौटने के बाद संसद का एक विशेष सत्र आयोजित किया जाए।

ये भी पढ़ें: 'मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए नेहरू की आलोचना में सक्रिय मास्टर डिस्टोरियन', PM पर कांग्रेस हमलावर
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस ने आतंकवाद के खिलाफ भारत का संदेश देने के लिए विदेश भेजे गए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों का समर्थन किया है, लेकिन देश के लोग भी सरकार के कदमों के बारे में जानना चाहते हैं। तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि हमने विदेश में प्रतिनिधिमंडल में प्रतिभागियों को भेजने में भारत सरकार के साथ पूरा सहयोग किया है।

उन्होंने कहा कि अब संसद का विशेष सत्र बुलाने का समय आ गया है, क्योंकि भारत के नागरिकों को भी पाकिस्तान आधारित आतंकवाद से निपटने में सरकार के कदमों के बारे में जानने की जरूरत है। सांसदों ने पहलगाम हमले और उसके बाद की कार्रवाई में जान गंवाने वालों के सम्मान में आयोजित बैठक में एक मिनट का मौन भी रखा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: उपराष्ट्रपति धनखड़ ने दिया राष्ट्रीय सुरक्षा पर जोर, कहा- हमें एकजुट होने और स्वदेशी ताकत की जरूरत

विपक्षी दल लगातार कर रहे मांग
पहलगाम आतंकी हमले के बाद से विपक्षी दल संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग कर रहे हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बारे में सांसदों को जानकारी देने के लिए आयोजित सर्वदलीय बैठक में भी यह मांग उठी थी।  भारत ने पहलगाम आतंकवादी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद आतंकवाद के खिलाफ शून्य सहिष्णुता के भारत के संदेश को पहुंचाने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्यों सहित प्रमुख साझेदार देशों में सात बहुपक्षीय प्रतिनिधिमंडल भेजे हैं। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भाजपा सांसद बैजयंत पांडा, रविशंकर प्रसाद, जदयू सांसद संजय कुमार झा, शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे, कांग्रेस सांसद शशि थरूर, डीएमके सांसद कनिमोझी और एनसीपी एसपी सांसद सुप्रिया सुले कर रहे हैं। संजय झा के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल में टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी भी शामिल हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें