फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

TMC-Congress Alliance: ममता बनर्जी से बातचीत कर सकती हैं सोनिया गांधी, क्या बनेगी सीटों के तालमेल पर बात?

शशिधर पाठक
Updated Thu, 22 Feb 2024 08:24 PM IST

सार

ममता बनर्जी की एक बड़ी शिकायत कांग्रेस के लोकसभा में नेता अधीर रंजन चौधरी से है। चौधरी तो कहते हैं कि ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल से तालमेल हुआ, तो वह निर्दलीय चुनाव लड़ जाएंगे। अधीर रंजन चौधरी के जहरबुझे तीरों को लेकर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव भी कांग्रेस के नेताओं को ताकीद कर चुके हैं...
विज्ञापन
विज्ञापन
TMC-Congress Alliance - फोटो : Agency (File Photo)


इंडिया गठबंधन से एक संदेश जाएगा, पक्ष में हवा बनेगी

कांग्रेस पार्टी के एक पूर्व महासचिव ने कहा कि यह ठीक नहीं होगा कि कांग्रेस पार्टी पश्चिम बंगाल में तृणमूल से सहयोग नहीं चाहती। तृणमूल कांग्रेस विपक्षी गठबंधन की रूपरेखा में शामिल रहा है। तालमेल को लेकर बातचीत भी हुई है। लेकिन हमें सीटें कम मिल रही थीं। सूत्र का कहना है कि अभी दरवाजे बंद होने की बात करना जल्दबाजी होगी। तृणमूल सांसद का भी कहना है कि I.N.D.I गठबंधन से एक सकारात्मक संदेश जाएगा। इससे चुनाव का माहौल बनेगा। जैसे उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के साथ तालमेल की खबर आने के बाद माहौल बदला है। सूत्र का कहना है कि इंडिया गठबंधन के दल मिलकर लड़ेंगे, तो सत्ता पक्ष को न केवल मजबूत चुनौती दी जा सकती है, बल्कि उसे सत्ता से हटाने की पूरी संभावना बनेगी। तृणमूल के नेता का दावा है कि कांग्रेस पश्चिम बंगाल में अकेले लड़ती है, तो वह केवल अधीर रंजन चौधरी की ही सीट जीत सकती है। इसलिए जरूरत दोनों की है।

क्या असम में कांग्रेस तृणमूल के लिए छोड़ सकती है एक सीट?

कांग्रेस के सांसद गौरव गगोई 2024 में नौगांव लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं। माना जा रहा है कि कांग्रेस अपने नेताओं से समग्र बातचीत के बाद तृणमूल कांग्रेस की नेता से अंतिम बातचीत की पहल कर सकता है। सबकुछ ठीक रहा तो तृममूल कांग्रेस को असम में एक सीट देने पर कांग्रेस सहमत हो सकती है। मेघालय में केवल दो लोकसभा सीटें ही हैं। इसलिए मेघालय में तृणमूल के साथ साझेदारी की संभावना न के बराबर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next