फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगालः तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, दो घायल

Thu, 12 Nov 2020 04:39 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, कोलकाता
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में चुनाव के दिन ज्यों-ज्यों नजदीक आ रहे हैं त्यों-त्यों आपराधिक गतिविधियों में इजाफा देखा जा रहा है। ताजा वाकया बर्धमान जिले के अंदल इलाके से है जहां अज्ञात हमलावरों ने तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यकर्ता की गोली मार कर हत्या कर दी। हमले में दो अन्य लोग घायल भी हुए हैं।

विज्ञापन


पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि धर्मवीर की मौके पर ही मौत हो गई। दो अज्ञात हमलावरों ने बुधवार रात करीब 11 बजे उस पर हमला किया था। हादसे में उसके दो साथी घायल भी हो गए। अधिकारी ने बताया कि हमलावरों की तलाश जारी है।
 

तृणमूल के एक स्थानीय नेता ने घटना के पीछे राजनीतिक कारण होने की बात को खारिज करते हुए दोषियों को सजा दिए जाने की मांग की। भाजपा नेतृत्व ने हालांकि दावा किया कि कोयला बेल्ट (क्षेत्र) में लूट के बंटवारे को लेकर हुए गुटीय झगड़े के कारण यह घटना हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें