फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: 400 करोड़ रुपये के नुकसान के बावजूद तिरुपति मंदिर अपने कर्मचारियों को देगा पूरा वेतन

Tue, 12 May 2020 04:43 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बालाजी मंदिर (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

श्री वेंकटेश्वर मंदिर का संचालन और देखरेख करने वाले तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) ने 400 करोड़ रुपये के राजस्व नुकसान के बावजूद अपने लगभग 23,000 कर्मचारियों के वास्ते वेतन कटौती को लागू नहीं किया है। उसे अगले दो से तीन महीनों के लिए पूरे वेतन का भुगतान करने का भरोसा है। एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


टीटीडी के अध्यक्ष वाई वी सुब्बा रेड्डी ने कहा कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए केन्द्र द्वारा 24 मार्च को लगाए गए लॉकडाउन के बाद हर महीने 200 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि टीटीडी ने एहतियात के तौर पर 20 मार्च से ही मंदिर में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया था।

रेड्डी ने कहा कि गंभीर आर्थिक संकट के बाजवूद टीटीडी अपने सभी स्थाई कर्मचारियों और अन्य कर्मियों, और पेंशनधारियों को अगले दो या तीन महीनों के लिए (पूर्ण) वेतन का भुगतान करने की स्थिति में होगा।
विज्ञापन


मंदिर के एक अधिकारी ने कहा कि टीटीडी बोर्ड को आय के वैकल्पिक स्रोतों से अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने की उम्मीद है, जैसे कि सावधि जमा (एफडी) जिसमें 700 करोड़ रुपये का वार्षिक ब्याज मिलता है।

विभिन्न राष्ट्रीयकृत बैंकों में एफडी में 12,000 करोड़ रुपये है। अधिकारी ने बताया कि मंदिर में हर साल लगभग 2.5 करोड़ श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। हालांकि ट्रस्ट के चेयरमैन वायएस सुब्बारेड्डी ने स्पष्ट किया है कि सैलरी और भत्तों के भुगतान के लिए मंदिर ट्रस्ट अपने फिक्स डिपोजिट और गोल्ड रिजर्व को हाथ नहीं लगाएगा। तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम् ट्रस्ट के पास करीब 1400 करोड़ रुपये का कैश और लगभग आठ टन सोना रिजर्व है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें