एक ओर देश कोरोना वायरस से जूझ रहा है तो दूसरी ओर असम में अफ्रीकी स्वाइन फीवर का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। असम के पशुपालन मंत्री अतुल बोरा मंगलवार को बताया कि अफ्रीकी स्वाइन फीवर के कारण अब तक 10 जिलों में 14,465 सूअरों की मौत हो चुकी है। बीमारी को फैलने से रोकने के लिए सरकार हर संभव कदम उठा रही है। बीमारी की रोकथाम के लिए, हम किसानों को मृत सूअरों को गहराई में दफन करने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
बोरा ने इससे पहले कहा था कि राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान, भोपाल ने इस बात की पुष्टि की है कि यह अफ्रीकी स्वाइन फीवर है। केंद्र सरकार के अनुसार ऐसी बीमारी का देश में यह पहला मामला है।