असम के तिनसुकिया जिले में पांच बंगालियों की हत्या के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराने के लिए पार्टी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी को एक कानूनी नोटिस भेजा है। इसमें अभिषेक को आगे कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने यहां इसकी जानकारी दी। प्रदेश भाजपा नेता मुकुल राय ने कहा कि असम में पांच बंगालियों की हत्या के मुद्दे पर तृणमूल कांग्रेस लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। अभिषेक ने उन हत्याओं के लिए सीधे तौर पर भाजपा व असम सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।