फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मुझे चाइनीज मत बोलो, मैं इंडियन हूं': मां ने बनाया था वीडियो, ईटानगर की बेटी के जवाब ने जीता दिल

Sat, 22 Aug 2026 01:08 PM IST
Devesh Tripathi आईएएनएस, ईटानगर

सार

अरुणाचल प्रदेश की टिंकल गोंगो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो में बच्ची ने उत्तर-पूर्व के लोगों को उनकी शक्ल-सूरत के आधार पर चीनी कहे जाने पर अपनी नाराजगी जाहिर की। यह वीडियो उस समय बनाया गया, जब एक सोशल मीडिया टिप्पणी में टिंकल को चाइनीज बच्ची कहा गया था।
विज्ञापन
अरुणाचल प्रदेश की टिंकल ने दिया भावुक जवाब - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर की छोटी-सी बच्ची करगा टिंकल गोंगो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है। टिंकल ने एक वीडियो में लोगों से कहा कि उसे चाइनीज न कहा जाए। उसका यह मासूम और भावुक वीडियो पूरे देश में वायरल हो गया। टिंकल ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "भैया ने मुझे चाइनीज कहा, तो मैंने उनसे कहा, मुझे चाइनीज मत बोलो, मुझे इंडियन बोलो।"
विज्ञापन


टिंकल की मां ने आईएएनएस को बताया कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि उनका वीडियो इतना वायरल हो जाएगा। टिंकल की मां ने कहा, "टिंकल को भी थोड़ा बुरा लगा था। उस दिन मैं अपनी बेटी का आइसक्रीम खरीदते हुए वीडियो बना रही थी। बेटी ने आइसक्रीम के लिए 10 रुपए मांगे। मैंने उसे पैसे दिए, उसके आइसक्रीम खरीदने का वीडियो बनाया और फिर पोस्ट कर दिया।"

अरुणाचल की मासूम क्यों हो गई उदास?
वीडियो पोस्ट करने के बाद किसी ने कमेंट किया, "ये चाइनीज बच्ची हिंदी क्यों बोल रही है? क्या चाइनीज बच्चा हिंदी बोलता है?" टिंकल की मां ने बताया, "मैंने टिंकल से कहा, टिंकल, कोई तुम्हें चाइनीज बच्ची कह रहा है। टिंकल बहुत उदास हो गई और बोली, हम चाइनीज नहीं हैं, हम इंडियन हैं।"
विज्ञापन


इसके बाद टिंकल ने खुद कहा, "मम्मी मैं भी वीडियो बनाऊंगी।" और फिर टिंकल ने वीडियो में बोल दिया कि "मुझे चाइनीज मत बोलो हम इंडियन ही हैं। चाइनीज बोलने से मेरा मन दुखी होता है।" टिंकल की मां ने कहा, "हम लोग अरुणाचल में हैं, और अरुणाचल भी इंडिया का हिस्सा ही है ना।"

वीडियो ने जीता लोगों का दिल
करगा टिंकल गोंगो ईटानगर से हैं, जिसने नॉर्थ ईस्ट इंडिया के लोगों को 'चाइनीज' कहने पर एक भावुक वीडियो बनाकर पूरे देश का ध्यान खींचा। उसकी सच्ची और सीधी बात ने लोगों के दिलों को छू लिया। इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म पर इस वीडियो को लाखों व्यूज मिल चुके हैं। टिंकल का यह वीडियो नॉर्थ ईस्ट के लोगों की भावना को दर्शाता है, जो अक्सर इस तरह की टिप्पणियों का सामना करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें