फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2020 तक गगन प्रणाली से लैस होंगे विमान, सरकार ने बढ़ाई समयसीमा

Thu, 03 Jan 2019 04:29 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ISRO
विज्ञापन

सरकार ने घरेलू विमान कंपनियों की ओर से तैयारियों में कमी के चलते विमानों को गगन प्रणाली से लैस करने की समयसीमा 30 जून, 2020 तक बढ़ा दी है। वर्ष 2015 में लाई गई राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन नीति के तहत सभी विमानों को 1 जनवरी, 2019 तक गगन (जीपीएस एडेड जियो संवर्धित नेवीगेशन) प्रणाली के लिए पंजीकृत करना अनिवार्य किया गया था। 

विज्ञापन


भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) द्वारा संयुक्त रूप से 774 करोड़ रुपये के निवेश से विकसित गगन प्रणाली से प्रणाली से विमानन उद्योग को निर्बाध रूप से आवागमन की सुविधा मिलती है। नागरिक उड्डयन मंत्री अशोक गजपति राजू ने इसे 2015 में लांच किया था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें