फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

76 दिन में 500KM घूमकर घर लौटी बाघिन, अब होगी उम्रकैद या मार दी जाएगी गोली

Thu, 12 Oct 2017 12:14 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
महाराष्ट्र के नागपुर के बोर टाइगर रिजर्व की एक बाघिन की किस्मत पर गुरुवार (12 अक्टूबर) को फैसला होना है। यह बाघिन एक शिकारी और रेडियो कॉलर को मात देते हुए 500 किलोमीटर का सफर तय करके वापस रिजर्व में लौटी है।
विज्ञापन


बाघिन 29 जुलाई को बोर से निकली थी और 76 दिन तक घूमती रही। इस यात्रा के दौरान वह जंगल, पहाड़, घास, सड़क सब पर चली, उसने चार लेन के नेशनल हाईवे 6 को दो बार क्रॉस किया। माना जा रहा है कि इतने लंबे वक्त तक वह मवेशियों और छोटे शिकार पर जीवित रही, लेकिन इस सफर में उसने दो लोगों की जान भी ले ली जिसकी वजह से अब उसकी जिंदगी खतरे में है।

पढ़ें: देखिए, बाघ के हमले के पांच सबसे खतरनाक वीडियो

बाघिन को ढूंढने के लिए एक टीम लगातार उसके पीछे रही जिसमें एक शिकारी भी शामिल था। शिकारी को बाघिन को मारने का आदेश मिला हुआ था, लेकिन उससे पहले ही वह बोर में वापस आ गई। टीम ने बाघिन को ढूंढने के लिए हाथी, जेसीबी, ट्रक का इस्तेमाल किया, लेकिन उसने सबको चकमा दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाघिन की किस्मत का फैसला अब महाराष्ट्र हाईकोर्ट करेगा। आदमखोर होने की वजह से उसे या तो मार दिया जाएगा या फिर हमेशा के लिए कैद कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें