फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: 'टिफिन मीट' की सलाह और 'सिंगापुर की स्वच्छता' का उदाहरण; पीएम मोदी ने सांसदों को दिया सफलता का मंत्र

Mon, 08 Sep 2025 09:02 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले आयोजित एक विशेष प्रशिक्षण सत्र के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसदों के साथ लंबी बातचीत की। उन्होंने साथियों को सफलता का मंत्र भी दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यशाला में भाजपा सांसदों के साथ पूरा दिन बिताया।
विज्ञापन
PM Modi - फोटो : X/NarendraModi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी की कार्यशाला के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा सांसदों को कई अहम दिशा-निर्देश दिए। बीते दिन नई दिल्ली में कार्यशाला के पहले दिन पीएम मोदी ने सांसदों को बताया कि वे क्या करें और क्या न करें। पीएम मोदी ने सभी को नया सोचने, नया करने की सलाह दी। पीएम मोदी ने उनसे ह सुनिश्चित करने को कहा कि सरकारी योजनाएं सुचारू रूप से चल रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, इस संदर्भ में उन्होंने सांसदों से अधिकारियों के साथ उचित व्यवहार करने को भी कहा।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने सांसदों को सरकारी योजनाओं का प्रचार करने और यह देखने की सलाह दी कि उन योजनाओं का लाभ सभी को मिल रहा है या नहीं। उन्होंने स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाने का भी आह्वान किया और सिंगापुर का उदाहरण दिया। पार्टी कार्यशाला में सांसदों के विभिन्न समूहों से मुलाकात करते हुए उन्होंने सांसदों से संसदीय समितियों की बैठकों में सक्रिय रहने को कहा।

पीएम मोदी ने 'एक्स' पर क्या लिखा?
सूत्रों ने उनके हवाले से कहा, 'ऐसी बैठकों से पहले और बाद में संबंधित मंत्रियों और अधिकारियों से मिलें, ताकि आप विषय की गहराई से समझ सकें।' सभागार की आखिरी पंक्ति में बैठे प्रधानमंत्री मोदी ने बाद में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर इस कार्यक्रम के बारे में पोस्ट किया। 

  • उन्होंने लिखा, 'दिल्ली में संसद कार्यशाला में भाग लिया। पूरे भारत से सांसद सहयोगियों और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विविध मुद्दों पर बहुमूल्य विचारों का आदान-प्रदान किया।'
  • उन्होंने 'एक्स' पर ही एक अन्य पोस्ट में लिखा, 'हमारी पार्टी में संसद कार्यशाला जैसे मंच महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि ये एक-दूसरे से सीखने और इस बात पर विचार-विमर्श करने के बेहतरीन मंच हैं कि हम लोगों की और बेहतर सेवा कैसे कर सकते हैं।' उनकी दूसरी पोस्ट में लिखा था।

विज्ञापन

हर महीने एक टिफिन मीटिंग आयोजित करने को कहा
उन्होंने सांसदों से अपने संसदीय क्षेत्रों की विधानसभा सीटों पर हर महीने एक टिफिन मीटिंग आयोजित करने को कहा, ताकि लोगों से सीधा संवाद हो सके और उनकी समस्याओं को जाना जा सके। प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि सांसदों को सांसदों के खेल महोत्सव में अधिक से अधिक भाग लेना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें