त्रिशूर पुलिस ने सोमवार को जिले के चौवन्नूर में एक किराए के कमरे में आधा जला हुआ शव मिलने के सिलसिले में 61 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी, चौवन्नूर निवासी सनी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है और वह 2003 और 2005 में हुई दो हत्याओं के मामलों में शामिल था। हालांकि मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस को संदेह है कि हत्या अप्राकृतिक यौन संबंध को लेकर हुए विवाद के बाद हुई। रविवार शाम को स्थानीय लोगों ने उस किराए के कमरे से धुआं निकलते देखा जहां सनी रहता था। कुन्नमकुलम पुलिस मौके पर पहुंची और उसे आधा जला हुआ शव मिला। फरार हुए सनी को उसी रात त्रिशूर सक्थन बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया गया।
यह भी पढ़ें -
SC: सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस गवई पर वकील ने जूता उछालने की कोशिश की, CJI बोले- ऐसी घटनाओं से फर्क नहीं पड़ता
शराब की दुकान पर दोनों की हुई थी दोस्ती
मामले में एक पुलिस अधिकारी ने कहा, 'सनी ने दावा किया कि वह मृतक के बारे में ज्यादा नहीं जानता। उसने एक शराब की दुकान पर उससे दोस्ती की और रविवार को उसे अपने कमरे में ले आया।' पुलिस के अनुसार, सनी ने मृतक को अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। विवाद के बाद, उसने पीड़ित पर हमला कर दिया, जिसके घायल होने से उसकी मौत होने का संदेह है। इसके बाद सनी ने कथित तौर पर ज्वलनशील तरल पदार्थ से कमरे में आग लगा दी। अधिकारी ने कहा, 'हमें सीसीटीवी फुटेज मिली है जिसमें सनी और मृतक रविवार को साथ दिखाई दे रहे हैं। उसने पीड़िता को साथ में शराब पीने के बहाने अपने कमरे में बुलाया था।'
आरोपी पहले कर चुका है इस तरह की वारदातें
पुलिस ने बताया कि सनी पर पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, उसका इतिहास हिंसक है। अधिकारियों ने कहा, '2003 में, वह एक रिश्तेदार की हत्या में शामिल था। 2005 में, उसने अप्राकृतिक यौन संबंध के कारण वर्तमान मामले जैसी ही एक हत्या की थी। उसे एक मामले में दोषी ठहराया गया था और कुछ साल पहले जेल से रिहा किया गया था।' सनी हाल ही में त्रिशूर की एक दुकान में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम कर रहा था।
यह भी पढ़ें -
West Bengal: जलपाईगुड़ी में भाजपा सांसद खगेन मुर्मू पर जानलेवा हमला, अमित मालवीय ने टीएमसी पर लगाया आरोप
मृतक की अभी तक नहीं हो सकी है पहचान
कुन्नमकुलम पुलिस, जिसने शुरुआत में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया था, ने कहा कि उन्होंने हत्या का मामला जोड़कर आरोपों में बदलाव किया है और सनी को आरोपी बनाया है। मृतक की पहचान के प्रयास जारी हैं, जिसकी उम्र लगभग 35 वर्ष आंकी गई है। जांच के तहत सभी पुलिस थानों को सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध करा दिए गए हैं। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए त्रिशूर मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।