फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: जलपाईगुड़ी में भाजपा सांसद खगेन मुर्मू पर जानलेवा हमला, अमित मालवीय ने टीएमसी पर लगाया आरोप

Mon, 06 Oct 2025 01:15 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जलपाईगुड़ी

सार

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में भाजपा सांसद खगेन मुर्मू पर जानलेवा हमला किया गया। जानकारी के मुताबिक, ये हमला तब किया गया जब से बाढ़ प्रभावित इलाके में राहत कार्य में शामिल होने के लिए गए थे। इस भाजपा नेताओं ने टीएमसी के कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
हमले बाद क्षतिग्रस्त हुई भाजपा सांसद की गाड़ी - फोटो : वीडियो ग्रैब /X @amitmalviya
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में भाजपा सांसद खगेन मुर्मू पर जानलेवा हमला किया है। वहीं इसे लेकर भाजपा नेता अमित मालवीय ने टीएमसी पर आरोप है, एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा- बंगाल में टीएमसी का जंगलराज! उत्तरी मालदा से दो बार सांसद रहे और एक सम्मानित आदिवासी नेता, भाजपा सांसद खगेन मुर्मू पर टीएमसी के गुंडों ने उस समय हमला किया जब वे जलपाईगुड़ी के दुआर्स क्षेत्र के नागराकाटा में विनाशकारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के बाद राहत और बचाव कार्यों में मदद करने जा रहे थे।
विज्ञापन




पश्चिम बंगाल में बाढ़ पीड़ितों की मदद कर रहे हमारे सांसद, विधायक पर हमला भयावह : पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में भाजपा सांसद और विधायक पर हुए हमले पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि राज्य में बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित लोगों की सेवा करने वाले हमारे एक वर्तमान सांसद और विधायक सहित पार्टी सहयोगियों पर जिस तरह से हमला किया गया वह भयावह है। उन्होंने कहा कि यह हमला तृणमूल की असंवेदनशीलता के साथ-साथ राज्य में कानून-व्यवस्था की अत्यंत दयनीय स्थिति को भी उजागर करता है। काश पश्चिम बंगाल सरकार और तृणमूल कांग्रेस ऐसी चुनौतीपूर्ण स्थिति में हिंसा करने के बजाय लोगों की मदद पर अधिक ध्यान देती। पीएम मोदी ने कहा, मैं भाजपा कार्यकर्ताओं से आग्रह करता हूं कि वे जनता के बीच काम करते रहें और फिलहाल चल रहे बचाव कार्यों में सहयोग करें।
विज्ञापन


'यह टीएमसी का बंगाल है, जहां क्रूरता का बोलबाला है'
अमित मालवीय ने अपने पोस्ट में आगे लिखा- जब ममता बनर्जी अपने कोलकाता कार्निवल में नाच रही थीं, तब टीएमसी और राज्य प्रशासन गायब था। जो लोग वास्तव में लोगों की मदद कर रहे थे, भाजपा नेता और कार्यकर्ता, उन पर राहत कार्य करने के लिए हमला किया जा रहा है। यह टीएमसी का बंगाल है, जहां क्रूरता का बोलबाला है और दया की सजा।

ममता बनर्जी पूरी तरह से दहशत में- शुभेंदु अधिकारी
वहीं पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में इस घटना को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा- ममता बनर्जी पूरी तरह से दहशत में हैं। उन्हें (काफी देर से) एहसास हुआ है कि पश्चिम बंगाल की जनता ने उनके 'सेलिब्रिटीज के साथ कार्निवल में नाचने' के अमानवीय कृत्य को उस समय नफरत की नजर से देखा है जब उत्तर बंगाल बाढ़ और भूस्खलन से जूझ रहा था, जिसमें कई लोगों की जान चली गई और हजारों लोग बेघर हो गए। इसके विपरीत, बंगाल भाजपा के विधायक और सांसद प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए जमीनी स्तर पर अपना योगदान दे रहे थे।

इसलिए, अब उन्होंने दहशत का बटन दबा दिया है और 'विशेष समुदाय' से जुड़े अपने गुंडों को भाजपा सांसदों और विधायकों पर हमला करने के लिए उकसाया है ताकि उन्हें राहत कार्य में शामिल होने से रोका जा सके। सांसद श्री खगेन मुर्मू पर आज नागराकाटा में उस समय बेरहमी से हमला किया गया और उन्हें खून से लथपथ चोटें आईं जब वे बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य के साथ बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे थे। विधायक डॉ. शंकर घोष के वाहन पर भी पुलिस की मौजूदगी में हमला किया गया। ममता बनर्जी, आप भाजपा को डरा नहीं सकतीं... इसके साथ ही इस पोस्ट में उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय, गृह मंत्री कार्यालय, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस और राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग को टैग भी किया है।
विज्ञापन


बंगाल भाजपा अध्यक्ष ने भी सीएम पर साधा निशाना
इस घटना पर पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने भी एक्स पर पोस्ट कर लिखा- आज नागराकाटा में सांसद खगेन मुर्मू पर तृणमूल के उपद्रवियों ने हमला कर दिया। इस राज्य में कानून का नहीं, उपद्रवियों का राज चलता है। कल उत्तर बंगाल में हुए भीषण विनाश के बाद भी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जश्न में व्यस्त थीं। और आज उनकी पार्टी के उपद्रवी इस तरह से उत्पात मचा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें