फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग के साथ तीन ने किया गैंगरेप, घटना का वीडियो बनाया

Mon, 05 Feb 2018 02:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
विज्ञापन
गैंगरेप
विज्ञापन

हैदराबाद में एक 14 साल की नाबालिग आदिवासी लड़की के साथ तीन लड़कों ने गैंगरेप किया है। आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बनाया और पीड़िता को इसके बारे में कुछ नहीं बताने की हिदायत भी दी। डर के मारे लड़की ने इसके बारे में कुछ नहीं बोला लेकिन शनिवार को उसने अपने पैरेंट्स को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद उन्होंने पुलिस में तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई।

विज्ञापन


 मामला तीन महीने पहले का है जिसमें 14 साल की नाबालिग लड़की एक परिचित के साथ ऑटो रिक्शा में अदीलाबाद के चिन्ना राजूरा की तरफ जा रही थी। लड़की खेतों में काम करती है। आरोपी राजू ने अपने दो दोस्तों के साथ उसके साथ मारपीट की और उसे वहां से जबरन उठा ले गए। तीनों ने बारी-बारी से उसके साथ बलात्कार किया। इसी बीच एक लड़के ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया।

पुलिस इंसपेक्टर सतीश कुमार ने कहा- आरोपियों ने पीड़िता को धमकी देते हुए कहा कि अगर उसने घटना के बारे में किसी को बताया तो उसे जान से मार दिया जाएगा। डर की वजह से पीड़िता ने इसके बारे में किसी को नहीं बताया। शनिवार को उसने घटना की जानकारी पैरेंट्स को दी जिसके बाद शिकायत दर्ज हुई। तीनों के खिलाफ भारतीय दण्ड सहिंता की धारा 376 (डी) और पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है। तीनों को कस्टडी में लेकर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें