फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: रायचूर में गंदा पानी पीने से तीन साल के बच्चे की मौत, CM ने मुआवजे के लिए जिपं सीईओ को दिए आदेश

Sun, 28 May 2023 05:34 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि घटना शुक्रवार की है। रायचूर जिले के रेकलमर्डी गांव के लोगों ने गंदे टैंक से पानी पी लिया था। कुछ लोगों का दावा है कि पाइपलाइन में रिसाव हो गया था। इस वजह से सीवरेज का पानी पीने के पानी से मिल गया था। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक में दूषित पानी पीने से तीन साल के एक बच्चे की मौत हो गई। इसके साथ करीब 30 लोग बीमार पड़ गए। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने रविवार को स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को घायलों के उचित इलाज और मृतक बालक के परिजनों को मुआवजा देने के आदेश दिए हैं।

यह है पूरा मामला

विज्ञापन

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि घटना शुक्रवार की है। रायचूर जिले के रेकलमर्डी गांव के लोगों ने गंदे टैंक से पानी पी लिया था। कुछ लोगों का दावा है कि पाइपलाइन में रिसाव हो गया था। इस वजह से सीवरेज का पानी पीने के पानी से मिल गया था। अधिकारियों ने बताया कि घायलों को देवदुर्गा और अरकेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। इसके अलावा गंभीर घायलों को रायचूर आयुर्विज्ञान संस्थान में भेजा गया है, जहां उनका इलाज जारी है। इलाज के दौरान ही एक तीन साल के मासूम ने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

एक्शन में आए सीएम सिद्धारमैया
मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक, सीएम सिद्धारमैया ने सीईओ से फोन पर बात की। उन्होंने पेयजल की आपूर्ति के लिए आदेश दिए। इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों को अस्पताल में भर्ती लोगों के उचित इलाज के लिए निर्देश दिए। सीएम ने जिला पंचायत सीईओ को मृतक के परिवार को मुआवजा देने के निर्देश दिए। सिद्धारमैया ने मामले की जांच रिपोर्ट भी मांगी है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें