फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: कांग्रेस में तेज हुए बगावत के सुर, सी. पुत्तरंगशेट्टी ने उपाध्यक्ष पद स्वीकार करने से किया इनकार

Sun, 28 May 2023 03:24 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुत्तरंगशेट्टी ने चामराजनगर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वी. सोमन्ना को शिकस्त दी थी। मुख्यमंत्री ने शनिवार को 24 नए मंत्रियों को शामिल कर अपनी मंत्री परिषद का विस्तार किया था।
विज्ञापन
Karnataka Assembly - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक विधानसभा के उपाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस ने पार्टी के वरिष्ठ नेता सी. पुत्तरंगशेट्टी के नाम को मंजूरी तो दे दी थी लेकिन उन्होंने खुद इस पद को स्वीकार करने से इनकार कर दिया। 
विज्ञापन


पुत्तरंगशेट्टी ने यह फैसला अपने समर्थकों और मतदाताओं के दिए गए विचारों पर गौर करने के बाद रविवार को लिया। उन्होंने कहा-  "मैं उपाध्यक्ष का पद स्वीकार नहीं करूंगा। मेरे समर्थकों और मतदाताओं ने मुझसे यह कहा कि पद स्वीकार करने के बाद मुझ तक उनकी पहुंच सीमित हो जाएगी, इसलिए वह नहीं चाहते हैं कि मैं यह पद स्वीकार करूं। इसलिए मैं इसे स्वीकार नहीं करूंगा।" 

पुत्तरंगशेट्टी ने चामराजनगर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वी. सोमन्ना को शिकस्त दी थी। मुख्यमंत्री ने शनिवार को 24 नए मंत्रियों को शामिल कर अपनी मंत्री परिषद का विस्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें