फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat Fire: गुजरात के नवसारी में गोदाम में रसायन रिसाव से लगी आग, तीन श्रमिकों की मौत; तीन अन्य घायल

Sat, 09 Nov 2024 12:09 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

आसपास के तालुका से पांच दमकल गाड़ियों को बुलाया गया और आग पर काबू पा लिया गया। 
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के नवसारी जिले में शनिवार सुबह एक गोदाम में रसायन रिसाव के कारण लगी आग में तीन श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस उपाधीक्षक (डीवाईएसपी) बीवी गोहिल ने बताया कि सुबह करीब नौ बजे आग लगी। उस वक्त श्रमिक बिलिमोरिया तालुका के देवसर गांव में एक गोदाम में ट्रक से रसायन युक्त बैरल उतार रहे थे। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आग लगने से तीन श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोहिल ने बताया कि आसपास के तालुका से पांच दमकल गाड़ियों को बुलाया गया और आग पर काबू पा लिया गया। 

मामलातदार जगदीश चौधरी ने बताया कि ट्रक में रखे एक बैरल से रसायन लीक हो गया, जिससे आग लग गई। सबसे पहले ट्रक में आग लगी और आग पूरे गोदाम में फैल गई, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि तीन कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि एक अभी भी लापता है। गोदाम में कूलिंग ऑपरेशन चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें