फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से राजस्थान के तीन मजदूरों की मौत

Sat, 13 Jul 2019 05:55 PM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गुजरात में सूरत रेलवे स्टेशन के पास शनिवार की सुबह एक तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। रेलवे पुलिस सूत्रों ने बताया कि ये लोग सूरत और उधना स्टेशनों के बीच ट्रेन से उतरकर पटरियां पार कर रहे थे। इस दौरान वे तेज रफ्तार कर्णावती एक्सप्रेस की चपेट में आ गए।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ये लोग राजस्थान के मजदूरों के छह सदस्यीय समूह का हिस्सा थे और काम की तलाश में वलसाड जा रहे थे। रेलवे पुलिस ने कहा कि इनमें से एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और दो अन्य ने यहां के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान कुलदीप कुलसिंह (18), प्रवीण नारायण सिंह (19) और प्रवीण धीर सिंह (19) के रूप में हुई है। मजदूरों का समूह अजमेर पुरी एक्सप्रेस से सूरत पहुंचा था और उसने वलसाड जाने के लिए दूसरी ट्रेन पकड़ी।
विज्ञापन


रेलवे पुलिस ने बताया कि जब कुछ यात्रियों ने इन लोगों को बताया कि ट्रेन वलसाड नहीं रुकती तो वे इसके धीमी होने पर उधना स्टेशन से पहले उतर गए। इस दौरान तीन लोग तेज रफ्तार एक अन्य ट्रेन की चपेट में आ गए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें