गुजरात के कच्छ जिले में हुए हादसे में मृतक तीनों व्यक्तियों की पहचान अशोक पटेल, गजेंद्र कौल और जयसिंह के रूप में हुई है। तीनों मध्य प्रदेश के रहने वाले थे। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।
गुजरात में कच्छ जिले के खावड़ा में शुक्रवार को भी बड़ा हादसा हो गया। यहां एक खदान में चट्टानों की दीवार गिरने तीन लोगों की मौत हो गई। शनिवार को स्थानीय पुलिस ने इसके बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये हादसा सीटीटीवी कैमरे में कैद हुआ है।
विज्ञापन
खावड़ा पुलिस के सब-इंस्पेक्टर धर्मेंद्रसिंह वाघेला ने हादसे के बारे में बताया कि यह घटना शुक्रवार शाम 6 से 7 बजे के बीच हुई। इलाके के एक खनन स्थल पर चट्टानों की 50 फीट ऊंची दीवार एक जेसीबी और ट्रक पर गिर गई। जिसके कारण जेसीबी चालक और दो अन्य लोग चट्टानों के मलबे में दब गए। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और करीब आठ बजे रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि शनिवार तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान आखिरी व्यक्ति को आज दोपहर तीन बजे निकाला गया।
सब-इंस्पेक्टर धर्मेंद्रसिंह वाघेला ने बताया कि जब ये हादसा हुआ उस समय मृतकों में से एक जेसीबी चला रहा था, जबकि दो अन्य पास में खड़े एक वाहन की मरम्मत कर रहे थे। वहीं, उन्होंने यह भी बताया कि मृतक तीनों व्यक्तियों की पहचान अशोक पटेल, गजेंद्र कौल और जयसिंह के रूप में हुई है। तीनों मध्य प्रदेश के रहने वाले थे।