फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में पिकनिक के दौरान एक ही परिवार के तीन लोग समुद्र में डूबे, चार लापता

Sat, 04 Oct 2025 09:17 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Maharashtra: महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में पिकनिक के दौरान एक परिवार के कम से कम तीन सदस्यों के अरब सागर में डूब ने की खबर है। चार अन्य लोग लापता हैं, जिनकी तलाश हो रही है। आइए इस खबर के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में पिकनिक के दौरान एक परिवार के कम से कम तीन सदस्यों के अरब सागर में डूब ने की खबर है। चार अन्य लोग लापता हैं। एक अधिकारी ने बताया कि समूह में शामिल 16 वर्षीय एक लड़की को बचा लिया गया है।

विज्ञापन


घटना शुक्रवार को शाम करीब 4 बजे शिरोडा-वेलाघर समुद्र तट पर घटी। यह तट मुंबई से 490 किलोमीटर से अधिक दूरी पर स्थित है। अधिकारी ने बताया, "एक परिवार के आठ सदस्य पिकनिक पर थे। उनमें से दो कुडाल (सिंधुदुर्ग) से थे, और छह अन्य कर्नाटक के बेलगावी से आए थे।" उन्होंने बताया कि सभी आठ लोग तैरने के लिए समुद्र में उतरे थे, लेकिन पानी की गहराई का अंदाजा न लगा पाने के कारण वे डूबने लगे।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस और स्थानीय आपदा प्रबंधन टीमों ने बचाव अभियान शुरू किया और तीन पीड़ितों के शव बरामद करने में सफल रहीं, जबकि चार अन्य अभी भी लापता हैं। उन्होंने बताया कि टीमों ने एक 16 वर्षीय लड़की को बचा लिया है। शेष चार की तलाश शुक्रवार देर शाम तक जारी थी।
विज्ञापन


मृतकों की पहचान फरीन इरफान कित्तूर (34), इबाद इरफान कित्तूर (13) और नमीरा आफताब अख्तर (16) के रूप में हुई। लापता लोगों की पहचान इफरान मोहम्मद कित्तूर (36), इकवान इमरान कित्तूर (15), फरहान मनियार (25) और जाकिर निसार मनियार (13) के रूप में की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें