फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam: जापानी बुखार से असम में तीन और लोगों की मौत, धीर-धीरे बढ़ रहा खतरा, जानें कैसे फैलता है संक्रमण

Wed, 27 Jul 2022 01:10 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, गुवाहाटी।

सार

नगांव जिले से तीन, तिनसुकिया से दो और चिरांग, जोरहाट और कामरूप से एक-एक नए मामले जापानी बुखार के सामने आए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम में जापानी बुखार (इंसेफेलाइटिस) का खतरा धीरे-धीरे बढ़ रहा है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, असम के बयान के अनुसार राज्य में मंगलवार को जापानी बुखार से तीन और लोगों की मौत हो गई, जिससे इस महीने मरने वालों की संख्या बढ़कर 44 हो गई है जो काफी चिंताजनक है।

विज्ञापन


सरकारी बयान में कहा गया है कि जापानी बुखार के असम में आठ केस मिलने को बाद कुल 274 मामले हो गए हैं। जापानी बुखार से होने वाली तीन मौतों में नागांव जिले से दो और चिरांग से एक मौत शामिल है।

नगांव से तीन, तिनसुकिया से दो और चिरांग, जोरहाट और कामरूप से एक-एक नए मामले सामने आए। राज्य में सोमवार को ऐसे 14 मामले सामने आए थे और दो लोगों की मौत हुई थी। एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम और जापानी बुखार से निपटने के लिए सभी जिला प्रशासन ने रैपिड रिस्पांस टीमों का गठन किया है। 
विज्ञापन


एक अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, असम द्वारा बताए गए मानक संचालन प्रक्रियाओं और दिशानिर्देशों का पालन सभी जिलों द्वारा ऐसे मामलों का पता लगाने, प्रबंधन और रेफरल के लिए किया जा रहा है। जापानी इंसेफेलाइटिस एक संक्रमण है जो मच्छरों के काटने से फैलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें