फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट भट्टे पर हादसा: भिवंडी में कोयला ट्रक पलटने से तीन नाबालिग बहनों की मौत, समीप ही सो रही थीं तीनों

सार

ट्रक को जब ईंट भट्टे पर खाली किया जा रहा था, तभी उसके हाइड्रोलिक सिस्टम में खराबी आ गई। हादसे की शिकार तीन बच्चियां घटनास्थल पर सो रही थीं। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के ठाणे जिले की भिवंडी तहसील में मंगलवार रात बड़ा हादसा हो गया। एक ईंट भट्टे पर कोयले का ट्रक खाली करते समय तीन नाबालिग बहनों पर पलट गया। तीनों बहनों की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन

यह हृदय विदारक घटना भिवंडी तालुका पुलिस थाना क्षेत्र के टेंबिविलि गांव में हुई। पुलिस के अनुसार एक ट्रक को जब ईंट भट्टे पर खाली किया जा रहा था, तभी उसके हाइड्रोलिक सिस्टम में खराबी आ गई। 
हादसे की शिकार तीन बच्चियां घटनास्थल पर सो रही थीं। मृत तीनों बहनों की उम्र तीन से सात साल के बीच बताई गई है।  तीनों बच्चियां ईंट भट्टे पर काम करने वाले एक श्रमिक की हैं। पुलिस ने लापरवाही के चलते मौत के मामले में भादंवि की धारा 304 ए में केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें