फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Telangana: पुलिस ने तीन अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार, करोड़ों का माल जब्त

Sun, 26 Feb 2023 04:11 AM IST
वीरेंद्र शर्मा एएनआई, तेलंगाना

सार

पकड़े गए आरोपी नवी मुंबई के रहने वाले हैं और ओडिशा के संबलपुर जिले के अंबदार गांव से मादक पदार्थों को लाते थे। आरोपियों की पहचान शेख मोहम्मद इब्नान, रुकनुद्दीन अब्दुल रजाक शेख और अहमद मोहम्मद इशाक मर्चेंट के रूप में हुई है।
विज्ञापन
गांजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना पुलिस ने रेड्डीबावी चौटुप्पल शहर से एक माल वाहक से 200 किलोग्राम गांजा जब्त किया। गांजा तस्करी के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


ये सभी नवी मुंबई के रहने वाले हैं और ओडिशा के संबलपुर जिले के अंबदार गांव से मादक पदार्थों को लाते थे। आरोपियों की पहचान शेख मोहम्मद इब्नान, रुकनुद्दीन अब्दुल रजाक शेख और अहमद मोहम्मद इशाक मर्चेंट के रूप में हुई है।

एक अन्य मामले में तेलंगाना पुलिस ने ओडिशा से अवैध रूप से गांजा ले जाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से तीन लाख रुपये कीमत का 10 किलो गांजा बरामद किया गया है। आरोपी की पहचान बारिक जगन्नाथ (26) के रूप में हुई है। उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें