सागर तालुका में दो ट्रक आपस में भिड़ गए
- फोटो : ANI
कर्नाटक के शिवमोगा जिले में एलपीजी सिलेंडर ले जा रहे एक ट्रक की निर्माण सामग्री ले जा रहे दूसरे ट्रक से भिड़ंत हो गई। यह घटना आज सुबह सागर तालुका में घटी। घटना में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक घायल है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों ट्रकों के बीच हुई भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि उनके परखच्चे उड़ गए हैं।