फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: आज से देशभर के पुलिस प्रमुखों का तीन दिन का सम्मेलन, अजीत डोभाल बैठक को करेंगे संबोधित

Fri, 20 Jan 2023 01:54 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल बैठक को संबोधित करेंगे। इसमें पुलिस महानिदेशक और महानिरीक्षक स्तर के देश के करीब 350 शीर्ष पुलिस अधिकारी भाग लेंगे।
विज्ञापन
एनएसए अजीत डोभाल - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सभी राज्य पुलिस बलों और अर्धसैनिक संगठनों के प्रमुखों का तीन दिवसीय सम्मेलन आज से नई दिल्ली में शुरू होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल बैठक को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


इसमें पुलिस महानिदेशक और महानिरीक्षक स्तर के देश के करीब 350 शीर्ष पुलिस अधिकारी भाग लेंगे। सम्मेलन में साइबर सुरक्षा, नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान, जम्मू-कश्मीर की स्थिति पर प्रमुखता से चर्चा की जाएगी। इसके अलावा सीमा प्रबंधन, सीमा पार से मिल रही चुनौतियां, समुद्री सुरक्षा, खालिस्तानी चरमपंथियों से पैदा हो रहे खतरे, अर्थव्यवस्था, क्रिप्टोकरेंसी, माओवादी हिंसा और पूर्वोत्तर अशांति पर भी चर्चा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें