फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meghalaya: तीन कांग्रेस विधायकों ने बदला पाला, एनपीपी बनी सबसे बड़ी पार्टी; सीएम कोनराड संगमा ने किया स्वागत

Mon, 19 Aug 2024 10:30 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलॉन्ग

सार

मेघालय में कांग्रेस के चार में से तीन विधायक नेशनल पीपुल्स पार्टी में शामिल हो गए हैं। इसके साथ ही सत्तारूढ़ पार्टी को 31 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत मिल गया है। 

विज्ञापन
मेघालय में एनपीपी में शामिल हुए कांग्रेस के तीन विधायक - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेघालय में कांग्रेस को झटका लगा है। दरअसल, राज्य में पार्टी के कुल चार विधायकों में से तीन विधायक  नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) में शामिल हो गए। इस तरह से सत्तारूढ़ पार्टी एनपीपी को और भी अधिक मजबूती मिली है। अब मेघालय की 60 सदस्यीय विधानसभा में एनपीपी के विधायकों की संख्या बढ़कर 31 हो गई है। इस तरह मेघालय में एनपीपी ने अपने दम पर बहुमत हासिल कर लिया है। इसके अलावा विपक्षी दल, कांग्रेस के खाते में अब सिर्फ एक विधायक मौजूद हैं। 

विज्ञापन


सत्तारूढ़ गठबंधन में विधायकों की संख्या बढ़कर 47 हुई 
सत्तारूढ़ गठबंधन में अब विधायकों की संख्या 47 हो गई है। आपको बता दें कि मेघालय में एनपीपी, यूडीपी और भाजपा समेत अन्य पार्टियों की गठबंधन सरकार है। सूत्रों ने बताया कि पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. सेलेस्टाइन लिंगदोह, गेब्रियल वाह्लांग और चार्ल्स मार्नगर ने एनपीपी का दामन थामा है। तीनों विधायकों ने इसकी जानकारी विधानसभा अध्यक्ष थॉमस ए संगमा को दी है। 

विधानसभा अध्यक्ष ने क्या कहा?
एक आदेश में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा, कांग्रेस के तीनों विधायकों को मेघालय विधानसभा में एनपीपी के सदस्य के रूप में सीटें आवंटित की जाएंगी। उधर, कांग्रेस ने गेब्रियल वाह्लांग और चार्ल्स मार्नगर को छह साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया है। इस बीच, एनपीपी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा ने तीनों विधायकों को एनपीपी में स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें