फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी ही बेटी के अपहरण में भाजपा नेता समेत तीन गिरफ्तार 

Mon, 18 Feb 2019 04:59 AM IST
sapna singla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

बीरभूम जिले में अपनी ही बेटी के अपहरण के मामले में पुलिस ने रविवार को भाजपा नेता सुप्रभात बात्यबाल समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। अपहरण के बाद सुप्रभात की पत्नी ने लाभपुर थाने में बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई थी। बीरभूम जिले के पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को बंदूक की नोंक पर कुछ अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर भाजपा नेता की बेटी का अपहरण कर लिया था। 

विज्ञापन




युवती को उत्तर दिनाजपुर जिले के दालखोला रेलवे स्टेशन इलाके से रविवार को बरामद किया गया। युवती ठीक है और उससे पूछताछ की जा रही है। प्राथमिक जांच के बाद अपहरण में युवती के पिता की भूमिका के संकेत मिलने पर बात्यबाल और उसके दो सहयोगियों को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। इनसे पूछताछ के बाद ही युवती के ठिकाने का पता चला था। 
विज्ञापन


अपहरण का मकसद क्या था? इस सवाल पर पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस घटना के दो पहलू हैं। एक पारिवारिक विवाद, दूसरा सियासी लाभ उठाना भी मकसद हो सकता है। फिलहाल, तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। बीरभूम जिला भाजपा ने आरोप लगाया था कि अपहरणकर्ता टीएमसी के सदस्य थे।
विज्ञापन


विरोध में टीएमसी विधायक पर हुआ था हमला

घटना से नाराज लोगों ने लाभपुर इलाके में टीएमसी विधायक मनीरुल इस्लाम की कार में तोड़ फोड़ की और उनका पीछा किया। बता दें कि दो दिन बाद भी युवती का सुराग नहीं मिलने से लोगों में भारी नाराजगी थी। लोगों ने शनिवार शाम को तीन बजे इंदुस गांव में विधायक की कार को घेर लिया और पथराव करने लगे। विधायक ने किसी तरह थाने पहुंच कर जान बचाई थी। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया था। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें